प्रदेश में ओलावृष्टि के बाद फिर बढ़ा सर्दी का असर : तापमान में गिरावट, नया विक्षोभ होगा सक्रिय
कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है
प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद सर्दी का असर फिर से बढ़ गया है।
जयपुर। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद सर्दी का असर फिर से बढ़ गया है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में नया विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के आसपास बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 4-5 मार्च से बीकानेर और जयपुर संभाग में तापमान में गिरावट होने और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। शेखावाटी इलाके में इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4-5 मार्च को राज्य में उत्तरी हवा का असर बढ़ने और उससे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। शेखावाटी के जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। वहीं 6-7 मार्च से राज्य में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने लगेगा।
Comment List