आकाश ने नीट छात्रों के लिए लॉन्च की कॉन्सेप्ट कुंडली : मेडीकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को अधिक स्मार्ट, लक्षित और प्रभावी बनाना है उद्देश्य

दैनिक अभ्यास और अध्ययन योजना का मार्गदर्शन भी प्रदान करता है

आकाश ने नीट छात्रों के लिए लॉन्च की कॉन्सेप्ट कुंडली : मेडीकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को अधिक स्मार्ट, लक्षित और प्रभावी बनाना है उद्देश्य

कंपनी के एमडी व सीईओ दीपक मेहरोत्रा ने मीडिया को बताया कि नीट की तैयारी अब केवल पाठ्यक्रम पढ़ने की प्रक्रिया नहीं रही, बल्कि यह एक रणनीतिक प्रयास बन चुका है।

जयपुर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने नीट अभ्यर्थियों के लिए एक अत्याधुनिक एआई आधारित टूल ‘कॉन्सेप्ट कुंडली’ लॉन्च की है। यह इनोवेशन आकाश की एआई लैब की पहल है, जिसका उद्देश्य नीट की तैयारी को अधिक स्मार्ट, लक्षित और प्रभावी बनाना है। ‘कॉन्सेप्ट कुंडली’ छात्रों के प्रदर्शन का गहराई से विश्लेषण कर उन्हें उनकी ताकतों और कमजोरियों से अवगत कराता है।  यह टूल अध्यायवार विश्लेषण और प्रश्नों की प्रकृति के आधार पर सटीक अंतर को उजागर करता है, जिससे छात्र केंद्रित रणनीति के साथ आगे बढ़ सकें। इस टूल की विशेषताओं में शामिल है, ‘स्मार्ट इम्प्रूवमेंट ब्लूप्रिंट, जो उच्च-वेटेज वाले विषयों को प्राथमिकता देकर समय का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करता है। साथ ही ‘पर्सनलाइज्ड स्टडी इंजन’ के माध्यम से टूल छात्रों को दैनिक अभ्यास और अध्ययन योजना का मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।

कंपनी के एमडी व सीईओ दीपक मेहरोत्रा ने मीडिया को बताया कि नीट की तैयारी अब केवल पाठ्यक्रम पढ़ने की प्रक्रिया नहीं रही, बल्कि यह एक रणनीतिक प्रयास बन चुका है। कॉन्सेप्ट कुंडली छात्रों को यह समझने में मदद करती है कि उन्हें किस दिशा में काम करना है और कैसे कम समय में अधिकतम परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं, यह एआई टूल नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए न सिर्फ आत्मविश्लेषण का माध्यम है बल्कि यह उन्हें एक सुव्यवस्थित और परिणामोन्मुख योजना भी प्रदान करता है, जो प्रतियोगिता के इस दौर में सफलता की कुंजी बन सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल