Albert Hall Museum : पर्यटकों को क्यूआर कोड स्कैन कर मिल रही दुर्लभ वस्तुओं की जानकारी

दैनिक नवज्योति ने सबसे पहले की थी खबर प्रकाशित

Albert Hall Museum : पर्यटकों को क्यूआर कोड स्कैन कर मिल रही दुर्लभ वस्तुओं की जानकारी

जानकारी के अनुसार आगे संग्राहालय में प्रदर्शित सभी दुर्लभ वस्तुओं के पास भी क्यूआर कोड लगेंगे।

जयपुर। प्रदेश में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले स्मारकों और संग्रहालयों को हाईटेक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की विभिन्न गैलरियों में प्रदर्शित अधिकतर पुरा-वस्तुओं के पास क्यूआर कोड लगाए गए हैं। ताकि पर्यटक इन्हें स्कैन कर जानकारी ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार आगे संग्राहालय में प्रदर्शित सभी दुर्लभ वस्तुओं के पास भी क्यूआर कोड लगेंगे।

आमेर महल के विभिन्न हिस्सों में भी इस तरह के क्यूआर कोड लगने की तैयारी हो रही है। पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले संग्रहालयों और स्मारकों में क्यूआर कोड लगने की खबर सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने 7 मई, 2024 को ‘प्रदेश के स्मारकों और संग्रहालयों पर पहली बार लगाए जाएंगे क्यूआर कोड’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। अब पर्यटक जैसे ही मोबाइल से इसे स्कैन करेंगे, वैसे ही पुरा-वस्तुओं के इतिहास की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। 

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के अधीक्षक मो. आरिफ ने कहा कि म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों में अधिकतर पुरा-वस्तुओं के पास क्यूआर कोड लगाए हैं। इन्हें स्कैन करने से पर्यटकों को इनके इतिहास की जानकारी मिलेगी। संग्रहालय में अन्य जगहों पर भी इन्हें लगाया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

289 टीमों ने 1283 स्थानों पर दबिश देकर 531 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार 289 टीमों ने 1283 स्थानों पर दबिश देकर 531 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
1036 पुलिस अधिकारियों और जवानों का धरपकड़ अभियान 11 जनवरी की सुबह से 12 जनवरी की मध्य रात्रि तक चला...
महाराजा रामसिंह पतंगबाजी करते समय तुक्कल उड़ाया करते थे, कटने पर वापस लाने के लिए दौड़ाए जाते थे घुड़सवार
मकर संक्रांति आज : शहर होगा छतों पर, आंखें होंगी आसमां में
पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति
पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल
आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटिजन एफडी पेश, 80 साल से अधिक उम्र के लोग कर सकेंगे वित्तीय जरूरतों को पूरा
खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं केजरीवाल : सुधांशु