रोजगारनुमखी शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान : अल्फोंस 

अपने जीवन को प्रगति की नई दिशा प्रदान करेंगे

रोजगारनुमखी शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान : अल्फोंस 
हमे अपने सपनों को साकार  करने के लिए सतत और सार्थक प्रयास करने चाहिए।

जयपुर। हमे अपने सपनों को साकार  करने के लिए सतत और सार्थक प्रयास करने चाहिए। केजे अल्फोंस ने द विनिंग फार्मूला (जीत का मन्त्र) अपनी किताब के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एंटरलॉजी बिजनेस स्कूल की बात करते हुए बताया कि यह एक अनोखा और अद्भुत प्रयास है, क्योकि आज के समय में रोजगारनुमखी शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। एंटरलॉजी बिजनेस स्कूल के माध्यम से विद्यार्थी अपना स्वयं का स्टार्टअप चालू कर सकते हैं, क्योकि यहाँ पर शिक्षा एक नए पैमाने की प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी देश विदेश की शिक्षा नीतियों से अवगत होता है और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में नए आयाम स्थपित कर सकता है।

एंटरलॉजी बिजनेस स्कूल के फाउंडर आकांश जैन ने बताया कि उनके यहाँ नौकरी करने के बजाय नौकरी देने की व्यवस्थ पर पूरा जोर दिया जाता है। कार्यक्रम के संयोजक भूपेश गुप्ता (चीफ स्ट्रटीजिकल ऑफिसर - एंटरलॉजी बिजनेस स्कूल) ने बताया की आज जिन भी युवाओं ने व्यक्तिगत रूप से केजे अल्फोंस से वार्ता की हैं, उन सभी में एक नया आत्मविश्वास जाग्रत हुआ है, जिससे कि वे अपने सपनों को एक नया आयाम देने की दिशा में अपनी गति तय करेंगे और केजे अल्फोंस की प्रेरणा से अपने जीवन को प्रगति की नई दिशा प्रदान करेंगे।

Tags: alphons

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव समितियों...
खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- हर 68 सेकंड में सोशल मीडिया ब्लॉक करने का आदेश, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला
डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को 
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम खत्म होने का बाजार पर असर! सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी भी 132 अंक लुढ़का
उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों की आय में बढ़ोतरी, जयपुर जंक्शन सबसे आगे
शहरी सेवा शिविर के पट्टों के नामांतरण की प्रक्रिया तय, दस्तावेजों के आधार पर होगा प्रकरणों का निस्तारण
कृषि विभाग : गेहूं-जौ की नई किस्मों पर वैज्ञानिकों का मंथन, जयपुर में जुटा देश-विदेश का विशेषज्ञ समूह