अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस आज रात पहुंचेंगे जयपुर : रामबाग होटल में रुकेंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; 24 अप्रैल सुबह 6.40 बजे लौटेंगे अमेरिका
22 को जयपुर घूमेंगे, 23 को सुबह जाएंगे आगरा , शाम को वापस जयपुर आयेंगे
इसके बाद शाम को उनका राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, वह इसमें हिस्सा लेंगे।
जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात 9:30 बजे जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां रामबाग पैलेस होटल में रुकेंगे। यहां उनके वेलकम में सरकार डिनर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को वह सुबह 9:30 बजे आमेर महल घूमने जाएंगे। वेंस अपने पूरे परिवार के साथ जयपुर आ रहे हैं। उनके साथ अमेरिकी प्रशासन के कुछ अधिकारी भी होंगे। वह करीब 3 घंटे आमेर महल घूमेंगे। उसके बाद जंतर मंतर और सिटी पैलेस भी जा सकते हैं। इसके बाद शाम को उनका राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, वह इसमें हिस्सा लेंगे।
अपनी बात रखेंगे। इसी दिन शाम को उनके राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 23 की सुबह वे परिवार सहित आगरा ताजमहल देखने जाएंगे। दोपहर उनका वापस जयपुर आने का कार्यक्रम है। वे 24 अप्रैल सुबह 6.40 बजे अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

Comment List