अमित गोयल होंगे जयपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष, नारायण सिंह ने की घोषणा

चुनाव संयोजक नारायण सिंह देवल की मौजूदगी में लिए गए थे

अमित गोयल होंगे जयपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष, नारायण सिंह ने की घोषणा

भाजपा ने मंगलवार को जयपुर शहर के अध्यक्ष पद पर अमित गोयल को निर्वाचित किया है

जयपुर। भाजपा ने मंगलवार को जयपुर शहर के अध्यक्ष पद पर अमित गोयल को निर्वाचित किया है। अमित पार्टी में युवा मोर्चा और मीडिया सेल में पदाधिकारी रहे है। शहर अध्यक्ष को लेकर जयपुर भाजपा में जबरदस्त गुटबाजी चल रही थी। एक दर्जन से ज्यादा नेता पद की दौड़ में थे और बड़े नेता जिसमे सांसद, विधायक, मंत्री शामिल हैं, वे इनकी शहर अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। इसके चलते भाजपा ने लॉबिंग में फंसे चहेरो को दरकिनार किया गया है। ताकि इनमे से शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर आगामी दिनों में जयपुर शहर में होने वाली पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को टाला जा सके। ऐसे में भाजपा ने अमित गोयल को पद पर निर्वाचित किया।

अमित का बीते दिन तक रेस में कोई नाम नहीं था। अचानक सोमवार को उनका नामांकन दाखिल करवाया गया। जयपुर में भाजपा जातिगत समीकरणों को साधने के लिए उद्देश्य वर्ग से ही शहर अध्यक्ष बनाने का मानस पहले ही तय कर चुकी थी क्योंकि मुख्यमंत्री, सांसद और राज्यसभा सांसद शर्मा वर्ग से आते हैं। डिप्टी सीएम और एक मंत्री जयपुर से राजपूत हैं। ऐसे में वैश्य वर्ग को राजी रखने के लिए अमित गोयल को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
भवानीपुर मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी की मौजूदगी पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने...
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत