मंडल चुनाव के बाद अपील समिति की बैठक : चार मंडलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे, 25 चुनाव प्रभारी को आपत्तियों पर नोटिस 

अब तक 1137 मंडलों में से करीब 900 मंडलों के अध्यक्ष निर्वाचित

मंडल चुनाव के बाद अपील समिति की बैठक : चार मंडलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे, 25 चुनाव प्रभारी को आपत्तियों पर नोटिस 

25 जिला इकाइयों के मंडल चुनाव प्रभारी को मिली आपत्तियों के बाद नोटिस जारी करके आपत्तियों पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव चल रहे हैं। संगठन चुनाव में अब तक 1137 मंडलों में से करीब 900 मंडलों के अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। निर्वाचित होने के बाद प्रदेश भर के कई मंडलों के निर्वाचित अध्यक्षों पर पार्टी के पदाधिकारी, नेताओं और विधायकों ने पार्टी कार्यालय में अपील समिति को अपनी आपत्तियां दर्ज कराई है। जिसको लेकर बीते अपील समिति के संयोजक व राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, प्रदेश मंत्री अजय पाल सिंह और योगेंद्र सिंह तंवर की बैठक हुई थी। बैठक में चार मंडलों के निर्वाचित अध्यक्षों का चुनाव रद्द कर दिया गया है ।

इन मंडलों पर अब दोबारा से मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किए जाएंगे। कौन से मंडलों पर चुनाव रद्द किया गया है इसकी जानकारी अभी तक कमेटी ने गुप्त रखी है। वहीं 25 जिला इकाइयों के मंडल चुनाव प्रभारी को मिली आपत्तियों के बाद नोटिस जारी करके आपत्तियों पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इसके बाद जिन मंडलों पर आपत्तियां आई है उन पर निर्वाचित अध्यक्ष को लेकर फैसला किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला
होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमले के बाद तीन चालक दल के सदस्य लापता हैं। थाई नौसेना...
पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत
‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र