अशोक गहलोत का हमला : भाजपा-आरएसएस का ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ करने का अभियान जारी, मजाक बनकर रह गए ऐसे लोग 

कभी इतिहास नहीं बना पाएंगे

अशोक गहलोत का हमला : भाजपा-आरएसएस का ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ करने का अभियान जारी, मजाक बनकर रह गए ऐसे लोग 

गहलोत ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, भगत सिंह समेत तमाम नेताओं का विशेष योगदान रहा, जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो लोग अपने इतिहास को तोड़ने-मरोड़ते हैं, वो कभी इतिहास नहीं बना पाएंगे। भाजपा-आरएसएस के लोगों ने आजादी की लड़ाई एवं इसके ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ करने का अभियान चला रखा है। इतिहास और वर्तमान में तमाम ऐसे उदाहरण हैं, जब सत्ता में आए एक तरह की सोच के संगठनों ने इतिहास को गलत तथ्यों से लिखने की कोशिश की, लेकिन वह इतिहासकारों की नजर में मजाक का पात्र बन गए। 

गहलोत ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, भगत सिंह समेत तमाम नेताओं का विशेष योगदान रहा, जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इससे वह कितनी भी छेड़छाड़ का प्रयास करें, वह सत्य को नहीं बदल पाएंगे।

 

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सांसें थम गईं।...
प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?
ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में
जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन
आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा: देश -विदेश  से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों, चुनौतियों पर करेंगे विचार-विमर्श
सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी