जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी

जमकर पीटने के बाद बनीपार्क पुलिस के हवाले कर दिया

जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी

राजधानी जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल स्थित मिनी सचिवालय के पास एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े एक बदमाश ने चोरी की कोशिश की। हेलमेट पहनकर अंदर घुसे इस बदमाश को सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया, जिसके बाद उसने गार्ड पर जमकर हमला कर दिया।

जयपुर। राजधानी जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल स्थित मिनी सचिवालय के पास एसबीआई एटीएम में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने चोरी की कोशिश की। हेलमेट पहनकर अंदर घुसे इस बदमाश को सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया, जिसके बाद उसने गार्ड पर जमकर हमला कर दिया। बचकर भागने के लिए बदमाश ने गार्ड की दो अंगुलियों को दांतों से चबा डाला। गार्ड के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद बनीपार्क पुलिस के हवाले कर दिया। एटीएम में उस समय करीब 20 लाख रुपये मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना का विवरण
कोर सिक्योरिटी कंपनी में तैनात गार्ड अशोक कुमार गुर्जर (36), जो जमवारामगढ़ के इंद्रगढ़ निवासी हैं, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी पर थे। सर्दी के कारण वे सुबह करीब 10:45 बजे एटीएम के बाहर धूप में बैठ गए। तभी हेलमेट लगाए एक बदमाश एटीएम के अंदर घुस गया। करीब 5 मिनट तक बाहर न आने पर अशोक ने जांच के लिए अंदर जाकर देखा तो बदमाश पेचकस से बैक रूम खोलने की कोशिश कर रहा था। पूछने पर उसने एटीएम कार्ड गिरने का बहाना बनाया, लेकिन झूठ पकड़े जाने पर भागने लगा। गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने लात-घूंसे मारकर हमला कर दिया और बचाव में गार्ड की दो अंगुलियां चबा डालीं। गार्ड के चिल्लाने पर लोगों का ध्यान गया और बाहर निकलते ही बदमाश को पकड़ लिया। लोगों ने उसे पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति की कामना की। उन्होंने आदि देव महादेव से...
एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी