स्वायत्त शासन विभाग : करौली नगर परिषद सभापति नीतू गुप्ता का कार्यकाल बढ़ा, नए निर्देश जारी होने तक संभालेंगी

सक्षम स्तर से अनुमोदित होने के बाद जारी किया गया

स्वायत्त शासन विभाग : करौली नगर परिषद सभापति नीतू गुप्ता का कार्यकाल बढ़ा, नए निर्देश जारी होने तक संभालेंगी

स्वायत्त शासन विभाग ने करौली नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति नीतू गुप्ता का 60 दिन कार्यकाल बढ़ा दिया है। जारी आदेश के अनुसार इससे पूर्व 23 सितंबर 2025 के आदेश द्वारा पार्षद वार्ड नं. 34 की राजरानी शर्मा को 60 दिवस की अवधि अथवा राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य निर्देशों तक के लिए सभापति का कार्यभार सौंपा गया था।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने करौली नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति नीतू गुप्ता का 60 दिन कार्यकाल बढ़ा दिया है। जारी आदेश के अनुसार इससे पूर्व 23 सितंबर 2025 के आदेश द्वारा पार्षद वार्ड नं. 34 की राजरानी शर्मा को 60 दिवस की अवधि अथवा राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य निर्देशों तक के लिए सभापति का कार्यभार सौंपा गया था।

नए निर्णय के तहत राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के तहत निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए नीतू गुप्ता को अब 60 दिन और बढ़ा दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नीतू गुप्ता सभापति का कार्यभार 60 दिनों की अधिकतम अवधि या राज्य सरकार की ओर से नए निर्देश जारी होने तक संभालेंगी। यह निर्णय सक्षम स्तर से अनुमोदित होने के बाद जारी किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में मीडिया कार्यशाला और सफारी आयोजित। मीडिया प्रतिनिधियों को बाघ संरक्षण, वन प्रबंधन और वन्यजीव...
राजस्थान विधानसभा : उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा, गजेंद्र खींवसर ने कहा- अस्पताल का जल्दी विस्तार होगा
राजस्थान विधानसभा : कुंभलगढ़ और टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या का सवाल उठा, मंत्री ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, विधायकों के प्रदर्शन की सराहना की 
राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा 
राजस्थान विधानसभा : रामेश्वर महादेव मंदिर पर रोपवे निर्माण का प्रश्न उठा, उपमुख्यमंत्री ने दिया जवाब 
हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी