आरटीयू के पूर्व कुलपति के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक

राज्य सरकार और राज्यपाल सचिवालय से जवाब तलब

आरटीयू के पूर्व कुलपति के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक

जबकि इस मामले में राज्यपाल के सचिव ने तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया और एक प्रोफार्मा के आधार पर ही एसीबी को याचिकाकर्ता के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति जारी कर दी।

जयुपर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आरटीयू कोटा के पूर्व कुलपति राम अवतार गुप्ता के खिलाफ पांच लाख रुपए की रिश्वत के मामले में एसीबी की ओर से दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में राज्य सरकार और राज्यपाल सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने यह आदेश राम अवतार गुप्ता की आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ मामले में अभियोजन की मंजूरी राज्यपाल के सचिव ने 29 नवंबर 2024 को दी है। इसके लिए राज्यपाल की शक्तियों को हस्तांतरित किया गया। ऐसे में याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक लगाना उचित होगा। याचिका में अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल ही कुलपति को नियुक्त करता है और उन्हें ही उसे हटाने की शक्ति होती है। राज्यपाल की शक्तियों को किसी अन्य को हस्तातंरित नहीं किया जा सकता। जबकि इस मामले में राज्यपाल के सचिव ने तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया और एक प्रोफार्मा के आधार पर ही एसीबी को याचिकाकर्ता के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति जारी कर दी।

इसके अलावा मामले में राज्यपाल को स्वयं अपने विवेक से अभियोजन स्वीकृति पर फैसला करना था। इसलिए याचिकाकर्ता के खिलाफ मामले में की जाने वाली समस्त कार्रवाई को रद्द किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक लगा दी है। ज्ञातव्य है कि एसीबी की टीम ने राम अवतार गुप्ता को पांच लाख रुपए की रिश्वत के साथ 5 मई, 2022 को पकड़ा था। राम अवतार पर आरोप है कि एक निजी कॉजेल में छात्रों की सीट बढाने की एवज में यह रिश्वत ली गई थी। एसीबी को कुलपति के कमरे से लाखों रुपए की नकदी और परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में भी बडी धनराशि मिली थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय