मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर बढ़ी रोक, विभाग की ओर से आदेश जारी

स्थानांतरण प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रस्तुत

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर बढ़ी रोक, विभाग की ओर से आदेश जारी

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब यह प्रतिबंध 14 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

जयपुर। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब यह प्रतिबंध 14 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।पूर्व में 3 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर 7 फरवरी 2026 तक रोक लगाई गई थी।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता एक जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि के दौरान केवल अति आवश्यक मामलों में ही आयोग अथवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना