बैंक ऑफ बड़ौदा ने उच्च ब्याज दरों के साथ 'बॉब मानसून धमाका जमा योजना' का किया शुभारंभ

बैंक ऑफ बड़ौदा ने उच्च ब्याज दरों के साथ 'बॉब मानसून धमाका जमा योजना' का किया शुभारंभ
भारत के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ने 'बॉब मानसून धमाका जमा योजना' का शुभारंभ किया है, जो उच्च ब्याज दरों की पेशकश करने वाला एक विशेष घरेलू रिटेल सावधि जमा उत्पाद है। 

जयपुर। भारत के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ने 'बॉब मानसून धमाका जमा योजना' का शुभारंभ किया है, जो उच्च ब्याज दरों की पेशकश करने वाला एक विशेष घरेलू रिटेल सावधि जमा उत्पाद है। 

  • इस योजना के तहत दो अवधि की जमा योजनाएं उपलब्ध हैं:
    - 399 दिनों के लिए 7.25% प्रतिवर्ष ब्याज दर
    - 333 दिनों के लिए 7.15% प्रतिवर्ष ब्याज दर
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष लाभ:
    - 399 दिनों के लिए 7.75% प्रतिवर्ष ब्याज दर
    - 333 दिनों के लिए 7.65% प्रतिवर्ष ब्याज दर
    - नॉन-कॉलेबल जमा पर अतिरिक्त 0.15% ब्याज दर के साथ, 399 दिनों के लिए अधिकतम 7.90% प्रतिवर्ष ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

योजना का विवरण
यह योजना 15 जुलाई, 2024 से शुरू हो गई है और 3 करोड़ रुपये से कम के रिटेल जमा पर लागू होगी। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% ब्याज दर मिलेगी। नॉन-कॉलेबल जमा पर 0.15% अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी। एनआरई ग्राहक 399 दिनों वाले बॉब मानसून धमाका जमा योजना एवं नॉन कॉलेबल जमा पर 2 करोड़ रुपये से कम का लाभ ले सकते हैं।

संजय मुदालियर बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक ने बताया, “बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। इस योजना के तहत ग्राहक अपनी बचत पर उच्चतम ब्याज दर अर्जित कर सकते हैं और दो अवधि में से चुनने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए अपनी जमा राशि पर उच्च ब्याज दर अर्जित करने का सुनहरा अवसर है।"

इस योजना को ऑनलाइन या बैंक की किसी भी शाखा में जाकर खोला जा सकता है।

Read More पुनर्मतदान में दोपहर तक 48 फीसदी तक पहुंची वोटिंग, वार्ड 34 के दोनों बूथों पर मतदान की रफ्तार रही धीमी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
सभापति चुनाव के मुकाबले भाजपा को एक वोट कम, कांग्रेस को एक ज्यादा।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह
शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी भी 85 अंक फिसला
हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची