मतदान के वास्तविक आंकड़े नहीं देना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान : बेनीवाल

मतदान के वास्तविक आंकड़े नहीं देना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान : बेनीवाल

उम्मीदवार को पूरा हक है कि उसे मतदान के आंकड़े दिए जाएं, लेकिन वास्तविक मतों की संख्या नहीं देना चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवालिया निशान है।

जयपुर। आरएलपी अध्यक्ष और नागौर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर मतदान के बढ़े आंकड़ों और निर्वाचन विभाग के उम्मीदवारों को मतदान के वास्तविक आंकड़े नहीं देने से जुड़े मामले में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है।

बेनीवाल ने कहा है कि उन्होंने खुद नागौर जिला निर्वाचन अधिकारी से लोकसभा मतदान के वास्तविक आंकडे लिखित में मांगे और राज्य निर्वाचन विभाग को भी इससे अवगत कराया, लेकिन आज तक इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उम्मीदवार को पूरा हक है कि उसे मतदान के आंकड़े दिए जाएं, लेकिन वास्तविक मतों की संख्या नहीं देना चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवालिया निशान है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस मामले को लेकर एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जबकि होना यह चाहिए था आयोग को बिना किसी के मांगे मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी कर देने चाहिए थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति से जुड़े मामलों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक अब 12 मई...
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम