भजनलाल की सौगात, कनिष्ठ सहायक के 3552 पदों पर होगी भर्ती

भजनलाल की सौगात, कनिष्ठ सहायक के 3552 पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को रोजगार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के तीन हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को रोजगार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के तीन हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इन पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के दो हजार 788 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 764 पद शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। बजट में प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। साथ ही, भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाले अकारण विलम्ब को समाप्त करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वार्षिक भर्ती कलेण्डर जारी करने का भी फैसला लिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन