भजनलाल सरकार आयुष्मान योजना : 2.50 लाख को मिला नया जीवन, 50 लाख को कैशलैस इलाज सुविधा

अंत्योदय से हर वर्ग को राहत मिली

भजनलाल सरकार आयुष्मान योजना : 2.50 लाख को मिला नया जीवन, 50 लाख को कैशलैस इलाज सुविधा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आयुष्मान आरोग्य योजना आमजन के लिए वरदान साबित। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे करीब ढाई लाख मरीजों को 1900 करोड़ रुपए का कैशलेस इलाज उपलब्ध। सीएम ने जनता की पीड़ा को समझते हुए 19 फरवरी 2024 को यह नई योजना शुरू की। 6 हजार करोड़ रुपए का कैशलेस उपचार दिया जा चुका। अंग प्रत्यारोपण सुविधा राज्य में निशुल्क।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आयुष्मान आरोग्य योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे करीब ढाई लाख मरीजों को 1900 करोड़ रुपए का कैशलेस इलाज उपलब्ध हुआ है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार की बीमा योजना में कई खामियां थीं। सीएम ने जनता की पीड़ा को समझते हुए 19 फरवरी 2024 को यह नई योजना शुरू की। प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि योजना में कैंसर के 73 नए डे केयर पैकेज जोड़े गए हैं। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजी लाल अटल ने बताया कि अब तक कैंसर मरीजों पर 800 करोड़, हृदय रोगियों पर 850 करोड़ और डायलिसिस मरीजों पर 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वर्तमान में 1.34 करोड़ परिवार योजना से पंजीकृत हैं और अब तक 6 हजार करोड़ रुपए का कैशलेस उपचार दिया जा चुका है। अंग प्रत्यारोपण सुविधा राज्य में निशुल्क है।

अंत्योदय से हर वर्ग को राहत मिली
भजनलाल सरकार में अंत्योदय के संकल्प को भी साकार किया जा रहा है। निरामय राजस्थान के लक्ष्य को आयुष्मान आरोग्य योजना की बड़ी भूमिका है। इसमें 73 डे केयर पैकेज, बच्चों के इलाज के लिए 419 पेडियाट्रिक पैकेज और 8 लाख वरिष्ठ नागरिकों को कैशलेस उपचार मिल रहा है। 25 हजार गर्भवती महिलाओं को अधिकृत सोनोग्राफी केंद्रों पर निशुल्क सेवाएं मिल रही हैं। जिससे अब तक 2.48 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना से बालिकाओं को 1.5 लाख रुपए का सेविंग बॉण्ड दिया जा रहा है, जिससे अब तक 4.18 लाख बालिकाओं को लाभ मिला है। 67.97 लाख परिवारों को 450 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। अब तक 558 करोड़ रुपए सब्सिडी दी जा चुकी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत