सुशासन की दिशा में भजनलाल शर्मा की बड़ी पहल, RAJ-UNNATI से योजनाओं और परियोजनाओं की होगी नियमित मॉनिटरिंग

आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

सुशासन की दिशा में भजनलाल शर्मा की बड़ी पहल, RAJ-UNNATI से योजनाओं और परियोजनाओं की होगी नियमित मॉनिटरिंग

राजस्थान में सुशासन को और मजबूत करने की दिशा में भजनलाल शर्मा ने एक बड़ी पहल की। अब राज्य में RAJ-UNNATI के माध्यम से बड़ी परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं और चयनित परिवेदनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा। यह पहल केंद्र सरकार की PM-PRAGATI मॉडल की तर्ज पर शुरू की जा रही है, जिससे लंबित परियोजनाओं को द्रुतगति से पूरा किया जा सके।

जयपुर। राजस्थान में सुशासन को और मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ी पहल की है। अब राज्य में RAJ-UNNATI के माध्यम से बड़ी परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं और चयनित परिवेदनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा। यह पहल केंद्र सरकार की PM-PRAGATI मॉडल की तर्ज पर शुरू की जा रही है, जिससे लंबित परियोजनाओं को द्रुतगति से पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा RAJ-UNNATI की पहली बैठक 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में लेंगे। इस बैठक में राज्य की प्रमुख लंबित परियोजनाओं की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का ठोस खाका तैयार किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं और चयनित परिवेदनाओं की भी विस्तृत समीक्षा होगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के साथ स्थानीय निकाय, युवा एवं खेल मामले, स्कूल शिक्षा, परिवहन, ऊर्जा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और सचिव उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए ‘प्रगति’ पहल शुरू की थी। उसी तर्ज पर RAJ-UNNATI से राजस्थान में प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
पीसीसी मुख्यालय में होली मिलन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने रंग-अबीर से भाईचारे का संदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की...
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें