जयपुर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 निर्माणाधीन स्लीपर बसें जब्त

कई यात्री वाहन निर्माण इकाइयों का निरीक्षण

जयपुर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 निर्माणाधीन स्लीपर बसें जब्त
परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के बाद जिला परिवहन कार्यालय ने जयपुर-सीकर रोड स्थित टाटियावास टोल, चौमू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बस बॉडी कोड एआईएस-119/52 का उल्लंघन करने वाले बस निर्माताओं पर शिकंजा। कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर तैयार की जा रही बसों को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय, चौमू में खड़ा कराया।

जयपुर। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के बाद जिला परिवहन कार्यालय ने जयपुर-सीकर रोड स्थित टाटियावास टोल, चौमू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बस बॉडी कोड एआईएस-119/52 का उल्लंघन करने वाले बस निर्माताओं पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर तैयार की जा रही बसों को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय, चौमू में खड़ा कराया गया। संयुक्त अभियान में जयपुर आरटीओ द्वितीय और डीटीओ चौमू की टीमों ने कई यात्री वाहन निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया।

जांच में शिवम मोटर्स की 10, गुरुकृपा बस बॉडी बिल्डर की 7, विश्वकर्मा बस बॉडी बिल्डर की 6, महला बस बॉडी बिल्डर की 1 तथा एचएनएस कोच की 5 निर्माणाधीन स्लीपर बसें जब्त की गईं। इसके अलावा एचएनएस कोच परिसर से ओडिशा पंजीकृत एक बस को भी जब्त कर डीटीओ चौमू कार्यालय लाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 29 निर्माणाधीन स्लीपर बसों को मौके से जब्त किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि बस बॉडी कोड एआईएस-119/52 का उल्लंघन कर वाहनों का निर्माण या संचालन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महंगाई पर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- जवाब कौन देगा?  महंगाई पर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- जवाब कौन देगा? 
बढ़ती महंगाई और अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जयराम रमेश ने कहा कि 44 महीनों की...
भारत-पाक बॉर्डर पर संदिग्ध जमीनों का सौदा : सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा, फाइलों की पड़ताल जारी
स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में स्कूल से लौटते छात्र की मौत, दूसरा छात्र और बाइक सवार गंभीर घायल
बहरीन में अमेरिकी बेड़े के ठिकाने पर हमला : सैन्य उपकरण और ईंधन टैंक नष्ट, आईआरजीसी ने किया दावा
छात्रों के आंदोलन पर थरूर का खुला पत्र, सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर भी बोले !
ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा