सड़क मरम्मत की गुणवत्ता जांच को लेकर बड़ा फैसला : थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था लागू, सरकारी एजेंसियां करेंगी एक-दूसरे के काम की जांच

जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं

सड़क मरम्मत की गुणवत्ता जांच को लेकर बड़ा फैसला : थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था लागू, सरकारी एजेंसियां करेंगी एक-दूसरे के काम की जांच
प्रदेश में सड़कों की मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगरीय विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने पहली बार थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब सरकारी एजेंसियां एक-दूसरे के कार्यों की जांच करेंगी। आदेश के अनुसार, विकास प्राधिकरण और नगर सुधार न्यासों के कार्यों की जांच आवासन मंडल के अधिकारी करेंगे, जबकि आवासन मंडल के कार्यों की जांच जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का जांच दल करेगा।

जयपुर। प्रदेश में सड़कों की मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगरीय विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने पहली बार थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब सरकारी एजेंसियां एक-दूसरे के कार्यों की जांच करेंगी। आदेश के अनुसार, विकास प्राधिकरण और नगर सुधार न्यासों के कार्यों की जांच आवासन मंडल के अधिकारी करेंगे, जबकि आवासन मंडल के कार्यों की जांच जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का जांच दल करेगा। यह जांच बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के पेच रिपेयर कार्यों की गुणवत्ता को लेकर होगी।

प्रदेशभर में सड़कों के पेच वर्क पर 30 करोड़ 11 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, जिसके तहत 8 लाख 67 हजार 800 वर्गमीटर क्षेत्र में मरम्मत कार्य हुआ है। जांच दलों को 15 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट नगरीय विकास विभाग के मुख्य अभियंता और संबंधित एजेंसी के सचिव को सौंपनी होगी। यह पहली बार है जब सड़कों के पेच रिपेयर कार्यों की गुणवत्ता पर इतनी व्यापक थर्ड पार्टी जांच कराई जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि सार्वजनिक धन से किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल न उठे और जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित