एसओजी का बड़ा खुलासा : प्रदेश में रुपयों के लिए डमी बनने वाले 2000 कैंडिडेट चिन्हित, अब तक करीब 125 डमी कैंडीडेट दबोचे गए

एक ही डमी कैंडिडेट ने कई परीक्षाएं पास करवाईं

एसओजी का बड़ा खुलासा : प्रदेश में रुपयों के लिए डमी बनने वाले 2000 कैंडिडेट चिन्हित, अब तक करीब 125 डमी कैंडीडेट दबोचे गए

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की चाह अब एक संगठित अपराध का रूप ले चुकी है। पढ़ाई में अच्छे और परीक्षा पैटर्न की गहरी समझ रखने वाले कुछ अभ्यर्थी अब खुद परीक्षा देने के बजाय डमी कैंडिडेट बनकर दूसरों की जगह परीक्षा में बैठ रहे हैं।

जयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की चाह अब एक संगठित अपराध का रूप ले चुकी है। पढ़ाई में अच्छे और परीक्षा पैटर्न की गहरी समझ रखने वाले कुछ अभ्यर्थी अब खुद परीक्षा देने के बजाय डमी कैंडिडेट बनकर दूसरों की जगह परीक्षा में बैठ रहे हैं। इसके बदले वे लाखों रुपये वसूल रहे हैं और पास होने की गारंटी तक देते हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में अब तक 2000 डमी कैंडिडेट चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से 125 को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

कैसे काम करता है डमी कैंडिडेट का नेटवर्क
डमी कैंडिडेट आमतौर पर वे छात्र बनते हैं, जो पढ़ाई में बेहद तेज होते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर चुके होते हैं। ऐसे लोग उन अभ्यर्थियों से संपर्क में आ जाते हैं, जो पैसे के दम पर नौकरी या चयन पाना चाहते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए 8 से 10 लाख रुपए प्रति परीक्षा वसूलते हैं। 

डील की शर्त
डमी कैंडीडेट रुपए लेकर पास कराने की गारंटी देता है। डमी कैंडीडेट के लिए फर्जी पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और फोटो का इस्तेमाल होता है। 

एक ही डमी कैंडिडेट ने कई परीक्षाएं पास करवाईं
एसओजी के अनुसार अब तक जिन भी मामलों का खुलासा हुआ है, उनमें डमी कैंडिडेट की ओर से दी गई परीक्षाएं पास हुई हैं, जिससे इस गिरोह का आत्मविश्वास और बढ़ गया। 

Read More मध्यप्रदेश से दूसरी बाघिन का मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में सफल स्थानांतरण, वन्यजीव चिकित्सकों एवं जीवविज्ञानियों की संयुक्त टीम उपस्थित

कमाई का इस्तेमाल
डमी कैंडीडेट कई बार चार से पांच परीक्षाओं में बैठता है और एक परीक्षा के हिसाब से करीब 40 से 45 लाख रुपए कमा लेता है। इन रुपयों से कई कैंडीडेट अपना मकान बनवाते हैं तो कई अपने ऐशोआराम और दिखावे की जिंदगी में खर्च कर देते हैं। 

Read More अर्बन सहकारी बैंकों के उपनियमों में संशोधन के निर्देश, बीमा व्यवसाय हेतु कॉरपोरेट अभिकर्ता के रूप में पंजीकरण का प्रावधान जोड़ा जाएगा

मेहनत करने वाला ही बन रहा है अपराधी
हाल ही एसओजी ने 50 हजार रुपए के इनामी अशोक कुमार निवासी फलौदी को गिरफ्तार किया। अशोक आरएएस की तैयारी कर रहा था। इसने रुपयों के लालच में डमी कैंडीडेट बनना शुरू कर दिया और चार परीक्षाओं में डमी कैंडीडेट बनकर रुपए कमाए। एसओजी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अशोक को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। उसके बाद अन्य जानकारियों की तस्दीक करेगी। 

Read More मोदी ने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ : चयनित युवाओं को वितरित किए नियुक्ति-पत्र, बालिकाओं से किया संवाद

एसओजी की सख्ती से गिरोह में डर
एसओजी लगातार इस नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है। डिजिटल डेटा, परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज और बायोमेट्रिक मिलान के जरिए डमी कैंडिडेट को चिन्हित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में गिरफ्तारियों की संख्या और बढ़ सकती है। 

प्रदेश में परीक्षाओं में डमी कैंडीडेट बनकर परीक्षा देने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सूचना पर एसओजी ने 2000 डमी कैंडीडेटों को चिन्हित किया है। अभी तक 125 को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य के खिलाफ सबूत जुटाकर कार्रवाई की जा रही है। 
विशाल बंसल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका