जिताऊ बागियों और निर्दलीयों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, चुनाव परिणाम से पहले ही साधने में जुटे

जिताऊ बागियों और निर्दलीयों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, चुनाव परिणाम से पहले ही साधने में जुटे

राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणाम अभी तीन दिसंबर को आने हैं, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गजों ने अभी से बागियों और निर्दलीयों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणाम अभी तीन दिसंबर को आने हैं, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गजों ने अभी से बागियों और निर्दलीयों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। अगले एक-दो दिन में जिताऊ  बागियों और निर्दलीयों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नई रणनीति के तहत काम करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें चुनाव परिणाम से पहले बाड़ाबंदी भी की जा सकती है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने जयपुर में निर्दलीयों को चुनाव परिणाम के तत्काल बाद अपने खेमे में लाने के लिए चोपर भी तैयार कर रखे हैं।

भाजपा और कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं में से कई ऐसे हैं, जो पार्टी के उम्मीदवार की जीत में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 2018 के चुनाव में 29 सीटें ऐसी थी, जहां हार-जीत का अंतर 1000 से 5000 वोट का था। इसमें 13 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस, चार पर अन्य और 3 निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। वहीं 9 सीटें ऐसी भी थीं, जहां 1000 से कम वोट पर हार-जीत हुई थी। ऐसे में जीतने वाले बागियों को पहले से वैचारिक तौर पर साधने के प्रयास अंदरखाने हो रहे है। 

कांग्रेस के प्रमुख बागी
    शाहपुरा (जयपुर) से निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल
    लूणकरणसर से पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल
    श्रीगंगानगर में कांग्रेस की करुणा चांडक
    सादुलशहर में कांग्रेस के बागी ओम विश्नोई
    शिव से फतेह खान
    राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरी लाल मीणा
    पुष्कर से श्रीगोपाल बाहेती
    सिवाना से सुनील परिहार
    टोड़ाभीम से राघव मीना
    विराट नगर से पूर्व विधायक रामचंद्र सराधना
    मसूदा से वाजिद खान चीता
    हनुमानगढ़ से गणेश बंसल
    नागौर से पूर्व विधायक हबीबबुर्रहमान
    बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा
    डूंगरपुर से देवराम रोत
    चौरासी से महेंद्र बरजोट
    जैतारण से पूर्व विधायक दिलीप चौधरी
    नोखा से कन्हैया लाल झंवर 
    छबड़ा से नरेश मीना

बीजेपी के प्रमुख बागी
    शाहपुरा से पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल
    चितौड़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान आक्या
    डीडवाना से पूर्व मंत्री यूनुस खान
    सांचौर से जीवाराम चौधरी
    खंडेला से पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया
    शिव से रविंद्र सिंह भाटी
    झोटवाड़ा से आशु सिंह सूरपुरा
    बयाना रूपवास से रितु बानावत
    लुणकरणसर से प्रभु सारस्वत

Read More यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय

बसपा, माकपा, आरएलपी के इन पर भी नजर
    बांसवाड़ा में गढ़ी से मांगीलाल गरासिया (बीएपी)
    बायतू से आरएलपी के उम्मेदाराम बेनीवाल
    डूंगरपुर से माकपा के गिरधारी लाल
    चूरू से बसपा के मनोज न्यांगली
    डूंगरपुर से बीएपी के कांतिलाल रोत
    खींवसर से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल
    धोद से माकपा के पेमाराम
    बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर (बीएसपी)
    हिंडौन से बृजेश जाटव (बीएसपी)

Read More  भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला