सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने में लगे भाजपा नेता, उनकी सहज भावनाओं को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना भाजपा की पुरानी आदत : जूली 

टीकाराम जूली ने पलटवार किया 

सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने में लगे भाजपा नेता, उनकी सहज भावनाओं को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना भाजपा की पुरानी आदत : जूली 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार किया है।

जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार किया है। जूली ने कहा है कि भाजपा के नेता एक बार फिर अनावश्यक रूप से सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पूरा देश जानता है कि सोनिया गांधी ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक पदों का पूरा सम्मान किया है। उनकी सहज और शिष्ट भावनाओं को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना और उसे विवाद का रूप देना भाजपा की पुरानी आदत बन चुकी है।

भाजपा के पास जनता से जुड़े असली मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसलिए वह इस तरह के निरर्थक मुद्दों को तूल देकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और आर्थिक अस्थिरता जैसे गंभीर विषयों पर भाजपा पूरी तरह असफल साबित हो रही है। ऐसे में विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है। देश की जागरूक जनता भाजपा की इन साजिशों को भली-भांति समझती है और समय आने पर इस झूठ और प्रपंच का उचित जवाब देगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर का धन भगवान का है और इसका उपयोग खस्ताहाल बैंकों को बचाने में नहीं...
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित