नए-नए राजनीतिक हथकंडे अपनाकर हार से बचना चाहती है भाजपा : असंवैधानिक तरीके से करना चाहती शासन, डोटासरा ने कहा- हार से भयभीत भाजपा ने तीसरी बार जिला प्रमुख चुनाव टाला; कोर्ट जाएंगे 

भाजपा की तानाशाही के खिलाफ हम न्यायालय में अपील करेंगे

नए-नए राजनीतिक हथकंडे अपनाकर हार से बचना चाहती है भाजपा : असंवैधानिक तरीके से करना चाहती शासन, डोटासरा ने कहा- हार से भयभीत भाजपा ने तीसरी बार जिला प्रमुख चुनाव टाला; कोर्ट जाएंगे 

श्रीगंगानगर जिला प्रमुख चुनाव टलने पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है

जयपुर। श्रीगंगानगर जिला प्रमुख चुनाव टलने पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि जैसा अंदेशा था, हार से भयभीत भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए तीसरी बार श्रीगंगानगर जिला प्रमुख का चुनाव टाल दिया। आज दोपहर जिला प्रमुख का मतदान होना था, लेकिन भाजपा नए-नए राजनीतिक हथकंडे अपनाकर हार से बचना चाहती है। 

भाजपा ने चुनाव टालने के लिए वार्ड संख्या-22 में इस्तीफा दिलाकर बैकडेट में स्वीकृत किया और आज वोटिंग से पहले हाईकोर्ट में उक्त पद के रिक्त होने का हवाला देकर चुनाव पर स्टे लगवा दिया। एक साल से श्रीगंगानगर जिला प्रमुख का पद रिक्त है, जिला परिषद में 31 में से 25 सदस्यों के साथ कांग्रेस के पास बहुमत है। लेकिन भाजपा सरकार की तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग देखिए, सिर्फ 4 जिला परिषद सदस्यों के साथ भाजपा की कविता को 11 महीने से जिला प्रमुख का चार्ज दे रखा है। भाजपा असंवैधानिक तरीके से शासन करना चाहती है, यह लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ हम न्यायालय में अपील करेंगे, जीत अंतत: सत्य की होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस की शुरुआत करते हुए बीजेपी विधायक कालीचरण...
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर 
एआई इम्पैक्ट समिट की बढ़ी तारीख : अब 21 फरवरी तक चलेगा एक्सपो, समिट में एआई रोबोट के डांस सहित कई इनोवेशन बने आकर्षण का केंद्र 
जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में आयकर छापेमारी, कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर हो रही कारवाई
कोर्टेवा और बीएएसएफ ने सरसों उत्पादन बढ़ाने के लिए पेश की नई तकनीक, खाद्य तेलों में भारत की आत्मनिर्भरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण