आपसी संबंध टूटना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं : हाईकोर्ट

मृतका और आरोपी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे

आपसी संबंध टूटना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि रिश्ता टूटना, बातचीत बंद करना, फोन ब्लॉक करना या आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होना अपने-आप में आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं है। जस्टिस फरजंद अली ने दिनेश मेहरा को जमानत देते हुए कहा कि ऐसे हालात भावात्मक आघात हो सकते हैं, लेकिन उकसावे का अपराध नहीं।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान माना है कि आपसी संबंध टूटना, बातचीत बंद कर फोन ब्लॉक करना या आरोपी का किसी अन्य महिला के साथ संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं माना जा सकता। इन परिस्थितियों को केवल भावात्मक आघात मान सकते हैं। हालांकि यह अलग बात है कि व्यक्तिगत संबंधों के स्तर पर आरोपी का ऐसा व्यवहार असंवेदनशील, दुखदायक या नैतिक रूप से निंदनीय माना जा सकता है, लेकिन यह मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने के बराबर नहीं माना जा सकता। जस्टिस फरजंद अली ने यह आदेश आरोपी दिनेश मेहरा को जमानत देते हुए दिए।

अदालत ने कहा कि मृतका और आरोपी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे, उनके बीच लंबे समय तक संबंध रहे थे। घटना से पहले उनके बीच बातचीत बंद हो गई थी, आरोपी ने मृतका के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए थे। वह इससे आहत थी कि आरोपी का जुड़ाव किसी अन्य महिला से है। अपनी मृत्यु से ठीक पहले बनाए वीडियो से भी मृतका की यही पीड़ा और आक्रोश झलकता है। मामले से जुड़े अधिवक्ता डॉ. विभूति भूषण शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। निचली कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल...
केरल में प्रियंका गांधी को दिखाए काले झंडे : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
बस्तर में बाढ़ का कहर जारी! सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन, 805 लोगों को सुरक्षित निकाला, 4,798 राहत शिविरों में
जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच
LPU में यौन उत्पीड़न के दावों पर बवाल: अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के लिए SIT गठित ; प्रशासन ने आरोपों को बताया अफवाह
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़: देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत, आमेर में कालबेलिया तो जंतर मंतर पर शहनाई वादन ने बांधा समां
पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन