सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचा सोना : तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, जानें कितनी हो गई कीमत
खरीदारी की रफ्तार बेहद धीमी हो गई
लगातार तेजी पर सवार सोना सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा।
जयपुर। लगातार तेजी पर सवार सोना सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा। शुद्ध सोना 500 रुपए बढ़कर 88,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 500 रुपए तेज होकर 82,700 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इसके विपरीत चांदी 500 रुपए कम होकर 97,300 रुपए प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार में खरीदारी की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। शादी ब्याह के सीजन के दौरान ज्वैलरी खरीदार निराश हैं। तेजी की मुख्य वजह ट्रंप सरकार की ओर से लिए जा रहे फैसले है। इंटरनेशनल मार्केट में असमंजस का माहौल है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 97,300
शुद्ध सोना 88,200
जेवराती सोना 82,700
18 कैरेट 69,800
14 कैरेट 56,400
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Mar 2026 13:26:03
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल की। देशभर के 1,140 से अधिक...

Comment List