पांच दिन बाद फिर सर्राफा बाजार में तेजी, मंगलवार को चांदी 5000 रुपए और शुद्ध सोना 1000 रुपए महंगा
जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की तेजी
जयपुर सर्राफा बाजार में ट्रंप टैरिफ कम होने के बाद सोना और चांदी में उछाल। शुद्ध सोना 1,57,000, जेवराती सोना 1,46,800, चांदी 2,67,000 रुपए प्रति किलो।
जयपुर । ट्रंप टैरिफ कम होने की घोषणा के बाद भी ग्लोबल वायदा बाजार में आई तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार में दिखा। चांदी पांच हजार रुपए की छलांग लगाकर 2,67,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना एक हज़ार रुपए बढ़कर 1,57,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 900 रुपए उछलकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 2,67,000
शुद्ध सोना 1,57,000
जेवराती सोना 1,46,800
18कैरेट 1,22,500
14कैरेट 97,400
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jun 2026 18:47:07
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...

Comment List