करवा चौथ : चंद्रमा को अर्घ्य देकर गज केसरी, महालक्ष्मी के साथ शश, समसप्तक, बुधादित्य जैसे राजयोगों में खोला व्रत

चौथ माता के मंदिरों में दिनभर भीड़ रही

करवा चौथ : चंद्रमा को अर्घ्य देकर गज केसरी, महालक्ष्मी के साथ शश, समसप्तक, बुधादित्य जैसे राजयोगों में खोला व्रत

भगवान शिव, माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय जी और चौथ-माता की पूजा अर्चना की।

जयपुर। सुहाग पर्व करवा चौथ रविवार को गज केसरी, महालक्ष्मी के साथ शश, समसप्तक, बुधादित्य जैसे राजयोगों में मनाया गया। अखंड सुहाग की कामना के साथ रात में सजी-धजी महिलाओं ने 12 कलाओं के साथ लालिमा लिए उगते हुए चन्द्रमा की पूजा-अर्चना के साथ अर्घ्य देकर व्रत खोला। पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

जिन महिलाओं ने चतुर्थी का उद्यापन किया था उन्होंने 14 महिलाओं को भोजन कराकर उपहार दिए। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपनी अर्धांगिनी के चेहरे पर खुशी लाने के लिए पतियों ने तरह तरह के उपहार दिए। उनके साथ सामूहिक रुप से व्रत भी रखा। पंजाबी समाज की महिलाओं ने चलनी में चांद देखकर पति को देखा और लम्बी उम्र का आशीर्वाद मांगा। मायके से पहुंची उनकी सरगी में फल मिठाई ड्राई फ्रूटस, पूजा की सामग्री और 16 सोलह शृंगार का सामान था। सरगी खाने के बाद महिलाओं ने व्रत शुरू किया।

ब्यूटी पार्लरों पर भी रही भीड़, सेल्फी की होड़
सुहागिन महिलाओं ने मेकअप, फेशियल सोलह शृंगार कर शादी का जोड़ा, नई साड़ी, लहंगा, लाल चूनर पहनी थी। सूरज ढलते ही छतों पर रौनक बिखरने लग गई थी। महिलाओं के साथ पति, बच्चे, परिवार के लोग छतों पर गए। मोबाइल पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो फोटोज के संग सबके साथ खुशियों को साझा किया। महिलाओं ने निर्जल रहकर पति की लम्बी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय जी और चौथ-माता की पूजा अर्चना की। चौथ माता के मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। करवा चौथ के दिन नवविवाहिताओं में काफी उत्साह दिखा।

साढ़े आठ बजे बाद दिखा चांद
एस्ट्रोनोमर राहुल शर्मा ने बताया कि रात 8 बजकर 8 मिनट पर चन्द्रोदय हुआ। बादलों की ओट में लुका छिपी के कारण शहरी इलाकों में देरी से भी दिखा। बहुमंजिला इमारते बन जाने के कारण महिलाओं ने सड़कों और फ्लाईओवर पर जाकर चंद्रमा को देखा। ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गादत्त शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि चंद्रमा मन के देवता हैं। यह व्रत मन को प्रसन्न करता है। करवा चौथ कर्क चतुर्थी के नाम से भी जानी जाती है। चार चौथ में से करवा चौथ एक प्रमुख चौथ है।

Read More परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत