नाटक के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का दिया संदेश

वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

नाटक के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का दिया संदेश
अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश नुक्कड़ नाटक पापी प्लॉस्टिक और रैली के माध्यम से आमजन तक स्वच्छता का संदेश दिया गया।

जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निगम ग्रेटर ने स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश नुक्कड़ नाटक पापी प्लॉस्टिक और रैली के माध्यम से आमजन तक स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अभियान में रुकमणी बिरला स्कूल के बच्चों और स्टाफ  ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और स्वच्छता रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और कचरे का स्रोत पर अलगाव पर भी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र प्लास्टिक दानव का रहा जिसनें लोगों को समझाया कि मैं कितना खतरनाक हूं। इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि जब बच्चे वार्ड की गलियों से संदेश देने के लिए गुजरे, तो आमजन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बच्चों का सम्मान फूलों की वर्षा कर किया। बजरंग विहार विकास समिति, शांति नगर विकास समिति, जैन समाज और व्यापार मंडलों द्वारा बच्चों के इस सार्थक प्रयास को देखकर स्वयं इस अभियान से जुड़ते हुए बच्चों का भव्य स्वागत सम्मान किया और उनकी कॉलोनियों में चॉकलेट, जूस आदि की व्यवस्था की।

इस अभियान की सफलता की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि रुकमणी बिरला स्कूल की प्रिंसिपल ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का वादा किया और अभियान में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब स्कूल में अब सप्ताह में एक दिन स्वच्छता की कक्षा लगेगी। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए बच्चे वार्ड की दीवारों पर स्वच्छता का संदेश लिखेंगे।

Tags: drama

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार