कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की पुण्यतिथि आज
दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी की 31वीं पुण्यतिथि
अजमेर में ब्यावर रोड स्थित कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी कृषि उपज मंडी (अनाज) में स्थापित कप्तान साहब की प्रतिमा पर सुबह साढ़े 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी की 31वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को दैनिक नवज्योति कार्यालयों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दैनिक नवज्योति के स्टेशन रोड, जोबनेर बाग जयपुर स्थित कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे कप्तान साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर स्थित कार्यालयों में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।
अजमेर में ब्यावर रोड स्थित कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी कृषि उपज मंडी (अनाज) में स्थापित कप्तान साहब की प्रतिमा पर सुबह साढ़े 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही मंडी के व्यापारी मौजूद रहेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jul 2026 13:00:04
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। शनिवार को चांदी 2,300 महंगी होकर 2,29,000 प्रति...

Comment List