चद्दर की आड़ लगा कर 41 लाख रुपए के मोबाइल चुराए, केस दर्ज

ग्रुप में आए थे बदमाश, सीसीटीवी में कैद 

चद्दर की आड़ लगा कर 41 लाख रुपए के मोबाइल चुराए, केस दर्ज

आरोपितों ने 41 लाख  के महंगे मोबाइलों समेत कैश काउंटर तोड़ कर उसमें रखे करीब डेढ लाख रुपए भी चुरा लिए और चद्दर की आड़ लगा कर साथी बदमाश को शटर ऊंचा कर निकाल कर फरार हो गए।

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में करीब 41 लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी होने पर सैमसंग मोबाइल शोरूम के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ हवासिंह यादव ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। चोरों ने चद्दर की आड़ लगा कर शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने शोरूम के अन्दर घुस कर सबसे पहले अलार्म सिस्टम बंद किया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाशों ने मात्र 15 मिनट में वारदात कर दी। पुलिस ने बताया कि रामनगर सोडाला निवासी सैमसंग स्टोर की मैनेजर वंशिता सैनी की रिपोर्ट के अनुसार गोपालपुरा फ्लाईओवर के पास महावीर नगर में सैंमसंग स्टोर में बुधवार देर रात बदमाशों ने चोरी की। 

ग्रुप में आए थे बदमाश, सीसीटीवी में कैद 
शोरूम के अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर ग्रुप बना कर आए थे। पहले उनका एक साथी अन्दर गया और अलार्म सिस्टम को बंद कर दिया। इस दौरान अन्य साथी बाहर खडे रहे । आरोपितों ने 41 लाख  के महंगे मोबाइलों समेत कैश काउंटर तोड़ कर उसमें रखे करीब डेढ लाख रुपए भी चुरा लिए और चद्दर की आड़ लगा कर साथी बदमाश को शटर ऊंचा कर निकाल कर फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना। योजना का...
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई विकास में तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट