विधानसभा में उठा मामला : दोषी अभियंता फील्ड पोस्टिंग से हटेंगे, जेजेएम में 206 की मिलीभगत

कार्रवाई की अनुमति दी

विधानसभा में उठा मामला : दोषी अभियंता फील्ड पोस्टिंग से हटेंगे, जेजेएम में 206 की मिलीभगत

मिशन में भ्रष्टाचार के विभिन्न प्रकरणों में अब तक 12 गिरफ्तारियां हुई है। इनमें एक पूर्व मंत्री, तीन अभियंता, संवेदक व उनका स्टाफ  शामिल है।

जयपुर। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बताया कि जल जीवन मिशन से संबंधित भ्रष्टाचार प्रकरणों में अब तक 206 राजसेवकों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 68 राजसेवकों के विरद्ध कार्मिक विभाग की ओर से सीसीए नियम-16 के तहत आरोप पत्र जारी किए जा चुके हैं। साथ ही 23 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 18 अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुच्छेद 17 के अंतर्गत कार्रवाई की अनुमति दी गई है। मिशन में भ्रष्टाचार के विभिन्न प्रकरणों में अब तक 12 गिरफ्तारियां हुई है। इनमें एक पूर्व मंत्री, तीन अभियंता, संवेदक उनका स्टाफ  शामिल है।

इसके अतिरिक्त 53 संवेदकों तथा दो तृतीय पक्ष जांच एजेंसियों के खिलाफ  भी कार्रवाई की गई है। इनसे 5.34 करोड़ की वसूली की गई है एवं 3.77 करोड़ की वसूली प्रक्रियाधीन है। चौधरी शुक्रवार को विधानसभा में बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में बोल रहे थे। सराफ ने कहा कि दोषी अभियंताओं की जांच इंजीनियरों से ही करवा ली गई, चार्जशीट वालों को पदोन्नति दी गई, फील्ड में पोस्टिंग है, साथ ही कुछ को चार्जशीट देने में जानबूझकर देरी की जा रही है। सूरजपुरा में जल शोधन संयंत्र की कमियों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि जो अधिकारी वास्तव में दोषी थे, उनको हम उन्हीं जगहों पर लगा रहे हैं, जहां पर टेक्निकल काम हो, मौके पर फिजीकली काम हो। 

Tags: case

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना