प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, किसानों की बढ़ी मुसीबत
16 अक्टूबर तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
जयपुर। प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। हालांकि, इसका बुधवार को काफी कम प्रभाव देखने को मिला। वहीं 15 और 16 अक्टूबर को इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसके असर से मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में गुरुवार को मौसम बदलने की संभावना है।
बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में आगामी दो दिनों के दौरान मेघगर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना भी जताई है। इस बीच बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40 डिग्री दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया।

Comment List