मुख्यमंत्री ने हनुमत महायज्ञ में दी आहूति, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
आयोजकों ने मुख्यमंत्री के आगमन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर स्थित न्यू सांगानेर रोड पर श्री चिंताहरण काले हनुमानजी मंदिर में चल रहे एकादश कुण्डात्मक सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ में भाग लिया
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर स्थित न्यू सांगानेर रोड पर श्री चिंताहरण काले हनुमानजी मंदिर में चल रहे एकादश कुण्डात्मक सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ में आहूति देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी संवाद किया और धार्मिक आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को सहेजने में सहायक होते हैं। हनुमत महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री के आगमन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Nov 2026 18:04:14
कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने के प्रस्ताव पर नया राजनीतिक टकराव छिड़ गया है। केपीसीसी अध्यक्ष बीके...

Comment List