मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
sms स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली
सीएम ने कहा माँ भारती के वीर सपूतों का अदम्य साहस, अतुलनीय त्याग एवं अनुपम बलिदान युगों-युगों तक हमें राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित और मार्गदर्शित करता रहेगा।
जयपुर। प्रदेश में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह सवा 7 बजे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया।। अमर ज्योति जवान पहुंचकर शहीदों काे नमन किया। सीएम ने सवाईमान सिंह स्टेडियम में भी ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर मीरा के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी। भजन लाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास के अधिकारी-कर्मचारियों ने शर्मा को व्यक्तिशः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आए बच्चों को लड्डू खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा।
नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा, नमो, नमो
नमो नगाधिराज-शृंग की विहारिणी...
राष्ट्रीय गौरव के महापर्व 78वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज के इस विशेष अवसर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण कर भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने… pic.twitter.com/snZjp9b5HkRead More कल्चरल डायरीज में रास लीला और ताल वाद्य कचहरी रहेंगी मुख्य आकर्षण, अल्बर्ट हॉल में होगा आयोजन— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 15, 2024
मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति स्थल पर राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।
सीएम ने कहा माँ भारती के वीर सपूतों का अदम्य साहस, अतुलनीय त्याग एवं अनुपम बलिदान युगों-युगों तक हमें राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित और मार्गदर्शित करता रहेगा।
Comment List