मुख्यमंत्री के प्रयास हुए सफल : राजस्थान को मिलेगा 4 लाख मीट्रिक टन कोयला

प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री के प्रयास हुए सफल : राजस्थान को मिलेगा 4 लाख मीट्रिक टन कोयला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों से छत्तीसगढ़ में फंसा 4 लाख मीट्रिक टन (लगभग 100 रैक्स) कोयला राजस्थान को मिलेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों से छत्तीसगढ़ में फंसा 4 लाख मीट्रिक टन (लगभग 100 रैक्स) कोयला राजस्थान को मिलेगा। इस कोयले से प्रदेश के पावर प्लांट्स में कोयले के भंडार बढ़ेंगे और आमजन को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में आर्यन कोल बेनिफिकेशन इंडिया लिमिटेड (एसीबीईएल) को एसईसीएल की माइन से सूरतगढ़ एवं छबड़ा थर्मल पावर प्लांट के लिए कोल सप्लाई का 5 वर्ष के लिए कार्यादेश दिया था, लेकिन जुलाई, 2022 में छत्तीसगढ़ के राज्य कर (जीएसटी) विभाग, खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त कार्यवाही के कारण एसीबीईएल की वाशरीज को सील कर दिया गया। इससे राजस्थान का लगभग 4 लाख मीट्रिक टन कोयला वाशरीज में फंस गया। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं केन्द्र सरकार से सम्पर्क किया और कोयले को रिलीज करने का आग्रह किया।  शर्मा के अथक प्रयासों के क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने कोल रिलीज करवाने में गंभीरता से त्वरित कार्यवाही की। हाल ही में जिला कलक्टर कोरबा ने उक्त 4 लाख मीट्रिक टन कोयले को रिलीज करने का आदेश दिया। इस 4 लाख मीट्रिक टन कोयले से राजस्थान को लगभग 100 कोल रैक्स की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे उत्पादन निगम के पावर प्लांट्स को कोयला भंडार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दो दिन में तीन अलग-अलग मामलों में 3996 अंग्रेजी शराब के पव्वे,...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास
कब थमेगा सिलसिला? मुंबई में 111 तो दिल्ली में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आम आदमी के मंथली बजट पर कितना बढ़ेगा बोझ
स्कॉर्पियो से 62 लाख का मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार
आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर