सर्कुलर इकोनॉमी हमारी पुरानी परंपरा, मास प्रोडक्शन आज हमारी महती आवश्यकता : खट्टर 

ग्रामीण क्षेत्र के लिए जीवन दान साबित हुआ है

सर्कुलर इकोनॉमी हमारी पुरानी परंपरा, मास प्रोडक्शन आज हमारी महती आवश्यकता : खट्टर 

मास प्रोडक्शन आज हमारी महती आवश्यकता है, बदलती टेक्नोलॉजी से कई तरह का नया वेस्ट भी सामने आने लगा है, इसका रीसाइकलिंग करना हमारे लिए समय की आवश्यकता हो गई है।

जयपुर। आरआईसी में फार्म के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का विषय है कि फोरम का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है, इससे पहले इंदौर में हुआ था। राजस्थान में बावड़िया, जोहड़ की पौराणिक परंपरा रही है, जो थ्री आर को इन्कित करती है। वेस्ट मटेरियल से किस तरह से कपड़ा बनाया जा सकता है। हालांकि यह पुरानी परम्परा रही है, खराब कपड़े से दरी बनाने का काम किया जाता था, सर्कुलर इकोनॉमी हमारी पुरानी परंपरा रही है। 

मास प्रोडक्शन आज हमारी महती आवश्यकता है, बदलती टेक्नोलॉजी से कई तरह का नया वेस्ट भी सामने आने लगा है, इसका रीसाइकलिंग करना हमारे लिए समय की आवश्यकता हो गई है। जब प्रधानमंत्री ने शौचालय की घोषणा की थी, तो लोग उसकी मजाक उड़ाते थे कि यह पीएम के स्तर का काम है क्या ? लेकिन आज शौचालय का निर्माण एक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए जीवन दान साबित हुआ है। फोरम के तीन दिवस आयोजन में एक जयपुर डिक्लेरेशन पारित होगा, जो देश दुनिया के लिए एक डॉक्यूमेंट बनेगा। फोरम में 120 स्पीकर  अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर देश के लिए थ्री सी  अर्थात सिटीज कॉलेजियम का सर्कुलेरिटी लागू करने की घोषणा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन
मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को भाजपा की संभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा, जयपुर...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण