CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच के नोटिस पर नहीं हुए पेश

CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच के नोटिस पर नहीं हुए पेश

पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए लिखित में भेजा जवाब

जयपुर। प्रदेश के बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में आज दिल्ली क्राइम ब्रांच के समक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा पेश नहीं हुए। शर्मा ने निजी कारणों के चलते लिखित में क्राइम ब्रांच को अपना जवाब भेजा है। दरअसल, क्राइम ब्रांच ने तीसरी बार नोटिस जारी कर ओएसडी शर्मा को 12 नवंबर को सुबह 11 बजे पेश होने के निर्देश दिए थे,  क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा से फोन टैपिंग मामले को लेकर सवाल-जवाब करना चाहती है।


इससे पहले भी क्राइम ब्रांच दो बार लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर पेश होने को कह चुकी है। इससे पहले 24 जुलाई और उसके बाद 22 अक्टूबर को नोटिस भेजा गया।हालांकि 24 जुलाई को लोकेश शर्मा ने व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं आने की बात कही थी लेकिन 22 अक्टूबर को लोकेश शर्मा क्राइम ब्रांच के सवालों का सामना करने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन अचानक पारिवारिक कारणों के चलते उन्हें दिल्ली से वापस लौटना पड़ा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई शीर्ष नेता मौजूद केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई शीर्ष नेता मौजूद
केरल को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सीएम...
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें