सीएम भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, अतिवृष्टि राहत और सेवा शिविरों पर दिया ज़ोर

मुख्यमंत्री शर्मा ने बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की

सीएम भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, अतिवृष्टि राहत और सेवा शिविरों पर दिया ज़ोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक ली, जो करीब 45 मिनट तक चली

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक ली, जो करीब 45 मिनट तक चली। बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों को उनकी सक्रिय उपस्थिति और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि के चलते फसल, जनहानि और पशु हानि की व्यापक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने सभी विधायकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी एकत्र कर प्रभारी मंत्री को लिखित रूप में भेजें, ताकि प्रभावित किसानों और नागरिकों को शीघ्र राहत दी जा सके।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 15 सितंबर से शहरी सेवा शिविर और 17 सितंबर से ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विधायकों को निर्देश दिया कि वे इन शिविरों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराएं और सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक जनता को इन शिविरों से लाभ मिले। बैठक में आज सदन में पेश होने वाले धर्मांतरण विधेयक पर भी चर्चा हुई।

Tags: BJP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर