गहलोत ने चेताया.....शरीर में कोई भी परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज ना करें
कोविड के बाद मुझे भी हृदय संबंधी दिक्कतें हुईं , परन्तु प्रदेशवासियों की दुआओं से सही समय पर इलाज होने से बच गया
कोविड से ठीक होने के बाद भी नियमित तौर पर डॉक्टरों से सलाह लें
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले वर्ष कोविड के बाद मुझे भी हृदय संबंधी दिक्कतें हुईं , परन्तु प्रदेशवासियों की दुआओं से सही समय पर इलाज होने से बच गया था। कृपया ध्यान रखें कि कोविड से ठीक होने के बाद भी नियमित तौर पर डॉक्टरों से सलाह लें एवं शरीर में कोई भी परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज ना करें।
गहलोत ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि पोस्ट कोविड कई लोगों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री एम गौतम रेड्डी के 50 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे पिछले महीने कोविड संक्रमित भी हुए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List