जयपुर मेट्रो विस्तार पर सीएम की बैठक : सीतापुरा से अंबाबाड़ी-विद्याधर नगर तक डीपीआर पर हुई चर्चा 

आमजन की सुगमता अनुसार हो मेट्रो फेज-दो का रूट

जयपुर मेट्रो विस्तार पर सीएम की बैठक : सीतापुरा से अंबाबाड़ी-विद्याधर नगर तक डीपीआर पर हुई चर्चा 
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मेट्रो की डीपीआर में प्रस्तावित रूट, अनुमानित लागत, परियोजना की व्यवहार्यता तथा वित्तीय मॉडल की जानकारी ली।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेट्रो कॉरिडोर फेज दो की डीपीआर को लेकर समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीपीआर में प्रस्तावित सीतापुरा से अंबाबाड़ी तथा विद्याधर नगर तक भविष्य की आवश्यकता तथा आमजन की सुगमता को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि जयपुर एक ऐतिहासिक और तेजी से बढ़ता शहर है। सरकार की मंशा है कि जयपुरवासियों के लिए सुगम एवं अत्याधुनिक परिवहन तंत्र विकसित किया जाए, जिससे जयपुर स्मार्ट सिटी की दिशा में देशभर में मॉडल शहर बने।  प्रोजेक्ट में खर्चे व लागत का समुचित आकलन किया जाए, ताकि वित्तीय संसाधनों का सदुपयोग हो, बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मेट्रो की डीपीआर में प्रस्तावित रूट, अनुमानित लागत, परियोजना की व्यवहार्यता तथा वित्तीय मॉडल की जानकारी ली।

रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट के नजदीक बनेंगे मेट्रो स्टेशन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना में आमजन की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए मेट्रो स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जो आम लोगों की पहुंच में हों और इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के नजदीक मेट्रो स्टेशन बनाया जाना सुनिश्चित करें। जिससे मेट्रो की उपयोगिता अधिकतम हो। बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने मेट्रो परियोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। एसीएस वित्त अखिल अरोड़ा, एसीएस सीएम शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव सीएम आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी वैभव गालरिया, जेडीए आयुक्त आनंदी भी बैठक में मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई