देवमाली गांव को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार" हमारे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा : सीएम

देवमाली गांव को

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गांव को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से  राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गांव को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है। 

सीएम ने कहा भगवान श्री देवनारायण की यह पावन भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक महत्व के लिए विख्यात है। यह पुरस्कार देवमाली की विशिष्टता और राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में इसके अद्वितीय योगदान को रेखांकित करता है। यह विशिष्ट सम्मान न केवल देवमाली के लिए, अपितु समस्त राजस्थान के लिए गर्व का विषय है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह उपलब्धि हमारे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी ठुकरा दी है। असम के मुख्यमंत्री...
संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रहा देईखेड़ा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक चिकित्सक के भरोसे अस्पताल
‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
कर्नाटक में बस की कार से टक्कर : कार जलकर खाक, हादसे में 6 लोगों की मौत
कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला
जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य