पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास

भाजपा के पक्ष में जनमानस ने मन बना लिया है, भारी बहुमत से जीतेंगे

पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
शर्मा ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का दावा किया। टीएमसी पर तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और विकास रोकने के आरोप लगाए। केंद्र की योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स गिनाते हुए भाजपा की जीत का भरोसा जताया। प्रवासी राजस्थानियों से जुड़कर समर्थन मांगा, शंकर घोष के पक्ष में जनसमर्थन उमड़ा।

कोलकाता/जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी दौरा किया। उन्होंने सिलीगुडी में मारवाड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही यहां रोड शो किया, जिसमें भीड़ उमड़ी। शर्मा ने कहा कि यहां टीएमसी की तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से जनता त्रस्त है। ममता ने विकास अवरूद्ध कर दिया है। सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा का संकल्प साफ नीयत, स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास है। पीएम कहते हैं कि न खाऊंगा, ना खाने दूंगा। यही सोच भाजपा के सुशासन की असली पहचान है। यहां भाजपा के पक्ष में जनमानस ने मन बना लिया है, भारी बहुमत से जीतेंगे।

प्रवासी राजस्थानी न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक सरोकार के काम भी करते हैं। मोदी ने नक्सलवाद, आतंकवाद समाप्त किया। बालिकाओं का लिंगानुपात बढ़ा, शिक्षा में आगे आर्इं। शौचालय बनाकर महिला गरिमा सुनिश्चित की। उन्होंने केन्द्रीय योजनाएं बताते हुए कहा कि सभी वर्गो को लाभान्वित किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी का हक है। यहां केन्द्र 520 किमी लंबा गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बन रहा है। यूपी से बंगाल की दूरी घंटों में रह जाएगी। कोलकाता-सिलीगुड़ी के बीच 6 लेन हाईवे और बागडोगरा एयरपोर्ट का नया आधुनिक टर्मिनल व्यापार-पर्यटन की तस्वीर बदल देगा। राजस्थान में संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा किया जा रहा है। हर क्षेत्र में काम किया। विकास को गति दी। प्रदेश में पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं। प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश आने का आमंत्रण दिया।  सिलीगुड़ी में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में रोड शो किया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं