आयुक्त ने जोन उपायुक्तों एवं लाइसेंस समिति ने लिखा सभी पार्षदों को पत्र : अधिकारियों की मनमर्जी का खामियाजा उठा रहे निगम ग्रेटर के डेयरी बूथ आवंटी

आवंटियों से वसूला बीस साल का एडवांस 18 हजार पांच सौ रुपए किराया

आयुक्त ने जोन उपायुक्तों एवं लाइसेंस समिति ने लिखा सभी पार्षदों को पत्र : अधिकारियों की मनमर्जी का खामियाजा उठा रहे निगम ग्रेटर के डेयरी बूथ आवंटी

निगम ग्रेटर आयुक्त ने बताया कि निगम ग्रेटर क्षेत्र में जहां अभी तक डेयरियां नहीं लग पाई है उसकी रिपोर्ट मांगी है।

जयपुर। आमजन को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर में करीब दो साल पूर्व 571 डेयरियां का आवंटन किया गया था। अधिकारियों की मनमानी के चलते दो साल बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में एक सौ डेयरी बूथ भी संचालित नहीं हो पाए हैं। डेयरी बूथों के आवंटन के साथ ही निगम ग्रेटर प्रशासन आवंटियों से बीस साल का एक मुश्त 18 हजार 500 रुपए किराया भी वसूल कर लिया और अब अधिकारी आवंटियों की खामियों को दूर करने स्थान पर मनमर्जी अपनाकर डेयरी बूथों के आवंटन को निरस्त करने की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सभी जोन उपायुक्तों को पत्र लिखकर डेयरी बूथों की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट मांगी है। इसमें डेयरी बूथ लगाने में आ रही बाधाओं को दूर कर बूथ लगवाने के निर्देश दिए हैं और यदि बूथ नहीं लग पाएगा तो उसका आवंटन निरस्त करने की तैयारी भी जा रहा है। 

लाइसेंस समिति के चेयरमैन रमेशचन्द्र सैनी ने बताया कि डेयरी आवंटन के लिए मांगे गए आवेदनों के समय से ही अधिकारी मनमानी कर आमजन से छलावा कर रहे है। अधिकारियों ने मनमानीपूवर्क बिना फील्ड में पहुंचे डेयरी के स्थान चिह्नित कर दिए थे। अब आवंटन के बाद जब आवंटी मौके पर पहुंचे तो स्थानीय, व्यापारियों, व्यापार मंडलों के विरोध चलते बूथ नहीं लगाने दिए गए। इस सबंध में निगम अधिकारियों के यहां शिकायत करने के बाद अधिकारी उनका समाधान करने के स्थान पर उनको निरस्त करने की तैयारी में जुट गए हैं जबकि गलत रिपोेर्ट बनाकर आमजन से खिलबाड़ करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

एक जोन के निवासी को दूसरे जोन में आवंटित कर दिया बूथ
सैनी ने बताया कि डेयरी बूथ के आवंटन के समय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से भी कोई रिपोर्ट नहीं ली और निगम ग्रेटर प्रशासन ने एक जोन के निवासी को दूसरे जोन में डेयरी बूथ का भी आवंटन कर दिया उसके बाद भी उनके बूथ अभी तक नहीं लग पा रहे हैं। इसमें विधवा, परित्यक्ता, विकलांग आवंटियों के साथ अधिकारियों ने छलावा किया। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारी ना तो बूथ का आवंटन ही निरस्त कर रहे है और ना ही आवंटियों का पैसा ही वापस कर रहे है। उन्होंने बताया कि बूथ आवंटन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। 

सभी जोन उपायुक्तों को भेजा पत्र
निगम ग्रेटर आयुक्त ने बताया कि निगम ग्रेटर क्षेत्र में जहां अभी तक डेयरियां नहीं लग पाई है उसकी रिपोर्ट मांगी है। इसमें डेयरियां आवंटन के बाद भी नहीं लगने का कारण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर डेयरियां आवंटित की गई और किसी कारण से डेयरी नहीं लग पा रही है जो उसे दूसरे स्थान पर लगाने का प्रयास किया जा रहा है, यदि वहां डेयरी नहीं लग पाएगी तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

Read More स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व होम्योपैथी दिवस कार्यक्रम : विशेषज्ञों ने सिद्धांत, महत्व और आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती भूमिका को किया रेखांकित

यह थी प्रक्रिया
571 डेयरियों के लिए करीब दो साल पूर्व आवेदन मांगे गए थे। छंटनी एवं लॉटरी के बाद आवेदकों का साझात्कार भी लिया गया। साझात्कार के बाद डेयरी बूथों का आवंटन किया गया। इसके बाद सफल आवंटियों से निगम ग्रेटर प्रशासन ने प्रति आवंटी बीस साल का किराया 18 हजार पांच सौ रुपए भी जमा करवा लिए, लेकिन निगम ग्रेटर अधिकारी आवंटियों को निर्धारित स्थान का चयन नहीं कर पा रहे हंै।

Read More जयपुर व्यापार महासंघ : यादगार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन, व्यापारियों ने उठाई पार्किंग व अव्यवस्था की समस्या

अधिकारियों ने दी गलत रिपोर्ट
लाइसेंस समिति के चेयरमैन सैनी ने बताया कि अब सभी पार्षदों को पत्र लिखकर चिह्नित स्थान पर बूथ नहीं लगाने पर उसके पांच सौ मीटर हटकर बूथ लगाने में सहयोग करने के लिए सभी पार्षदों को पत्र लिखा जा रहा है जिससे आवंटियों को राहत मिल सके।

Read More जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : NDPS एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, स्मैक बरामद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ