योजनाओं के बल पर रिपीट होगी कांग्रेस सरकार : गहलोत

नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी

योजनाओं के बल पर रिपीट होगी कांग्रेस सरकार : गहलोत

गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी राजीव गांधी ने देश का सर्वोच्च बलिदान दिया।  देश की आजादी में कांग्रेस का अहम रोल रहा है। सत्ता में बैठे लोगों के लिए इंदिरा गांधी का त्याग बलिदान कुछ नहीं है।

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पीसीसी मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कई कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्ताधारी लोगों के लिए इंदिरा का बलिदान कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। मोदी और भाजपा नेताओं की राजस्थान में नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी। हमारी योजनाओं के बल पर कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। भाजपा के पास ईडी है, तो हमारे पास गारंटी है।

गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी राजीव गांधी ने देश का सर्वोच्च बलिदान दिया।  देश की आजादी में कांग्रेस का अहम रोल रहा है। सत्ता में बैठे लोगों के लिए इंदिरा गांधी का त्याग बलिदान कुछ नहीं है। गांधी परिवार 30 साल से किसी पद पर नहीं है फिर भी विपक्ष आरोप लगा रहा है। भाजपा इस बात पर काम कर रही है कि कांग्रेस को कैसे कमजोर करे। देश की एकता और अखंडता बनाने के लिए कांग्रेस ने काम किए है। कांग्रेस पार्टी में देश में लोकतंत्र बनाए रखा है। केंद्र की मौजूदा सरकार के समय लोकतंत्र खतरे में है। 

 

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई