कांग्रेस: अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती!

कांग्रेस: अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती!

कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती है।

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती है। पार्टी में यदि पीढ़ीगत बदलाव की निरंतरता को देखा जाए तो पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इस पद के स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस आलाकमान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आम चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी बदल सकती है। क्योंकि साल 2014 के आम चुनाव से पहले सचिन पायलट को पीसीसी चीफ बनाया गया था। माना जा रहा है कि अभी पार्टी नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष चुनने की जल्दबाजी में नहीं है। क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा में अभी भी सरकार के चेहरे को लेकर शीर्ष स्तर पर मंत्रणा एवं मंथन जारी है। लेकिन जयपुर में संपन्न हुई विधायक दल की बैठक के बाद इसकी सुगबुगाहट जरूर शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष के नामों में वरिष्ठता के लिहाज से पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय का नाम भी शामिल है। जो वागड़ से आने के अलावा आदिवासी समाज से भी संबंधित हैं। इसी प्रकार यदि कांग्रेस आलाकामन ने सामाजिक एवं पार्टी के राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की। तो पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और हरीश जोशी पर भी वरिष्ठता के लिहाज से विचार संभव है। माना जा रहा है कि राजस्थान में नई सरकार के शपथ लेने के बाद विधानसभा सत्र की शुरूआत से पहले सभी वरिष्ठ एवं संबंधित नेताओं को दिल्ली बुलाकर नेतृत्व द्वारा चर्चा की जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर की मजबूती से रुपया ऐतिहासिक गिरावटया। अंतरबैंकिंग बाजार में भारतीय मुद्रा 92 रुपये प्रति...
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी