राहुल-ईडी मामला: कांग्रेस का हल्ला-बोल जारी, आज भी मोदी का पुतला जलाया

जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन

राहुल-ईडी मामला: कांग्रेस का हल्ला-बोल जारी, आज भी मोदी का पुतला जलाया

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी नोटिस और पूछताछ के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। जिलों में कांग्रेस मंत्री,विधायकों और नेताओं ने भाग लिया। जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर जयपुर शहर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी नोटिस और पूछताछ के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। जिलों में कांग्रेस मंत्री,विधायकों और नेताओं ने भाग लिया। जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर जयपुर शहर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री महेश जोशी, लाल चंद कटारिया, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, इंद्राज गुर्जर, बृज किशोर शर्मा पूर्व मंत्री, भगवान सहाय सैनी पूर्व विधायक ,अर्चना शर्मा, मुनेश गुर्जर महापौर आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद ,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद ,सचिन पायलट जिंदाबाद ,प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Read More अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीसी के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।...
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई