साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : नागौर से अजमेर आकर फैला रहे थे जाल, 6 बदमाश गिरफ्तार 

5 पैन कार्ड व एक अल्टो कार भी बरामद

साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : नागौर से अजमेर आकर फैला रहे थे जाल, 6 बदमाश गिरफ्तार 

जिला स्पेशल टीम की मदद से नागौर से अजमेर आकर साइबर फ्रॉड करने के लिए जाल बिछाने वाले एक गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जो महिलाओं को जीओ कम्पनी में कस्टमर जोड़ने पर 25 सौ रुपए देने का लालच देकर उनकी आईडी ले लेते हैं और उससे उन्हें बिना बताए वह बैंक खाता खुलवाने सहित मोबाइल सिम भी जारी करा रहे हैं।

अजमेर। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम की मदद से नागौर से अजमेर आकर साइबर फ्रॉड करने के लिए जाल बिछाने वाले एक गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जो महिलाओं को जीओ कम्पनी में कस्टमर जोड़ने पर 25 सौ रुपए देने का लालच देकर उनकी आईडी ले लेते हैं और उससे उन्हें बिना बताए वह बैंक खाता खुलवाने सहित मोबाइल सिम भी जारी करा रहे हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 6 मोबाइल हैण्डसेट, फिंगर प्रिन्ट मशीन, 13 मोबाइल सिम, 13 आधार कार्ड, 5 पैन कार्ड व एक अल्टो कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फूल बावड़ी, छोटी खाटू, जिला डीडवाना-कुचामन निवासी प्रकाश ओझा (36) पुत्र श्याम सुन्दर ओझा, आथूणा का बास, छोटी खाटू, जिला डीडवाना-कुचामन निवासी राजकुमार वैष्णव उर्फ राजू (45) पुत्र शंकरलाल, मेघवालों का मोहल्ला, कालवा बड़ा, मकराना, जिला डीडवाना-कुचामन निवासी बजरंग नायक (29) पुत्र अर्जुनराम नायक, शिव मंदिर के पास, देराठ, नसीराबाद निवासी राजू जाट (34) पुत्र हरिलाल जाट, गली नं. 6 अशोक विहार कॉलोनी, सुभाष नगर निवासी नरेश माली (32) पुत्र रामचन्द्र माली और देवनारायण मंदिर के पास, ग्राम सनोद, नसीराबाद सदर निवासी नन्दकिशोर मेघवंशी (33) पुत्र नाथूलाल हैं, जो नागौर में लोगों को झांसे में लेने के बाद अजमेर में भी अपना जाल बिछा रहे थे। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों में नन्दकिशोर मेघवंशी मुख्य आरोपी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला