बेटी को ससुराल छोड़ने गए पिता की रस्सी से बांधकर पिटाई : चप्पल, डंडे और मुक्कों से मार रही भीड़, वायरल वीडियोे मेें सुनाई दे रही गाली-गलौच

गोपालपुरा गांव का मामला, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बेटी को ससुराल छोड़ने गए पिता की रस्सी से बांधकर पिटाई : चप्पल, डंडे और मुक्कों से मार रही भीड़, वायरल वीडियोे मेें सुनाई दे रही गाली-गलौच

गोपालपुरा गांव की कंजर बस्ती में रस्सी से बांधकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

कोटपूतली। गोपालपुरा गांव की कंजर बस्ती में रस्सी से बांधकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष एक व्यक्ति की चप्पलों, डंडे और थाप-मुक्कों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। घटना का शिकार रोहिताश कंजर देवता गांव का रहने वाला है। पीड़ित रोहिताश ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह शनिवार को अपनी बेटी संगीता को उसके बच्चों सहित उसके ससुराल गोपालपुरा स्थित कंजरों की बस्ती में छोड़ने के लिए गया था। वह शाम को करीब 7 बजे गांव में पहुंचा तो गजराज, रबी, मनोज, बीना, रेखा, सुनिल व चार-पांच अन्य लोगों ने एकाएक उससे मारपीट शुरु कर दी। लोगों ने उसे एक लकड़ी के खंभे में रस्सी से बांधने के बाद सभी ने पीटना शुरु कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने उसकी चांदी की चेन, सोने की अंगूठी और जेब से 7 हजार रुपए भी निकाल लिए। 

वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ मामला
महिला-पुरुषों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में जमकर गाली-गलौच करने की आवाजें भी सुनाई दे रही है। मारपीट में उसके कपड़े फट गए। कुछ लोगों ने डंडों से पीटा तो कुछ लोगों ने थाप-मुक्कों से पिटाई की। यहीं नहीं, वीडियो में कई  महिलाएं चप्पलों से उसकी धुनाई करती नजर आ रही हैं। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सोमवार को मारपीट की वीडियो सामने आने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

घटना के कारणों का खुलासा नहीं
मामले में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की जांच गहनता से की जा रही है। पूरे घटनाक्रम के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इनका कोई आपसी विवाद चल रहा है। हमने परिवादी रोहिताश द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला