घुमंतु जाति रोजगार मेले में दिया कुमारी ने किया रोजगार के संसाधनों का वितरण, आत्मनिर्भरता को बताया प्रमुख लक्ष्य

अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलना बेहद खुशी की बात

घुमंतु जाति रोजगार मेले में दिया कुमारी ने किया रोजगार के संसाधनों का वितरण, आत्मनिर्भरता को बताया प्रमुख लक्ष्य

दिया कुमारी ने शनिवार को जयपुर के जयसिंहपुर खोर क्षेत्र में घुमंतु जाति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित घुमंतु जाति रोजगार मेले में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने घुमंतु समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक रोजगार संसाधनों का वितरण किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को जयपुर के जयसिंहपुर खोर क्षेत्र में घुमंतु जाति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित घुमंतु जाति रोजगार मेले में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने घुमंतु समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक रोजगार संसाधनों का वितरण किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि घुमंतु समाज को रोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा, “मैं आपके परिवार की सदस्य हूँ और आपके लिए जो भी संभव होगा, हमेशा पूरा प्रयास करूंगी। आने वाले बजट में भी ऐसी अनेक योजनाएँ लाने का प्रयास रहेगा जिससे समाज के लोगों को अधिक लाभ मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने भामाशाहों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी आह्वान किया कि वे घुमंतु परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर संकल्प लें कि एक-दूसरे का सहयोग करके समाज को विकसित और सशक्त बनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से  विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपना दायित्व निभाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस मेले को समाज के प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर, सशक्त और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज प्रदान किए गए संसाधन घुमंतू समाज के लोगों के जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेम भंडारी, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, नवीन हिमानी, नवरत्न कंदोई, सायर सिंह, बाबूलाल जुनेजा, प्रताप भानु, महावीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित