उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं, कहा- “विकसित राजस्थान” और “विकसित भारत” के संकल्प की सिद्धि में आपका अहम योगदान

केंद्र सरकार द्वारा “पीएम विश्वकर्मा योजना” चलाई जा रही

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं, कहा- “विकसित राजस्थान” और “विकसित भारत” के संकल्प की सिद्धि में आपका अहम योगदान

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं

 जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने निर्माण और सृजन से जुड़े सभी कारीगरों की सराहना करते हुए कहा कि “विकसित राजस्थान” और “विकसित भारत” के संकल्प की सिद्धि में आपका अहम योगदान हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में कारीगर ए‌वं हस्तशिल्पी पारंपरिक कार्यों में अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। 

उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों की प्रतिभा को निखारने, प्रशिक्षण और व्यवसाय में वृद्धि के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा “पीएम विश्वकर्मा योजना” चलाई जा रही है, जो की कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने में सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य विभिन्न पारंपरिक शिल्पों में कुशल व्यक्तियों का उत्थान करना है, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके। विश्वकर्मा योजना की मूल भावना है- सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि। यानी पारंपरिक हुनर का सम्मान, कारीगरों का सशक्तिकरण और विश्वकर्मा बंधुओं के जीवन में समृद्धि, ये ही हमारा लक्ष्य है। ये योजना देश के लाखों विश्वकर्मा बंधुओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण  बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बंगलादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए...
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश 
 गोविंद देव मंदिर भक्तों ने खेली फूलों की होली : मंदिर में रंग लगाने और गुलाल उड़ाने की अनुमति नहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम 
होली को लेकर लोगों में उत्साह, प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम